मनोरंजन जगत से इन दिनों एक के बाद एक गुड न्यूज सुनने को मिल रही है। हाल ही में आरआरआर स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने अपने फैंस को गुडन्यूज सुनाई थी। मेगा स्टार चिरंजीवी की बहू जल्दी ही मां बनने वाली हैं।
साउथ इंडस्ट्री से एक और गुड न्यूज सामने आई है। तमिल फिल्म निर्देशक एटली कुमार जल्द पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी प्रिया मोहन प्रेग्नेंट है। एटली ने अपने ट्विटर हैंडल पर पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘ये शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारी फैमिली बढ़ने वाली है। हां हम पेरेंट्स बनने वाले हैं। हमारी इस खूबसूरत जर्नी में आप सभी के आशीर्वाद और दुआओं की जरूरत है।’
डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया मोहन को शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बनने का सौभाग्य मिल रहा है। कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 9 नवंबर, 2014 को चेन्नई में शादी रचाई थी।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi