Sunday , September 20 2026

मुख्तार अंसारी की मौत के मामले पर अमिताभ ठाकुर ने मानवाधिकार आयोग में दर्ज किया केस

बांदा जेल में हुई मुख्तार अंसारी की मौत के मामले से यूपी की राजनीति गर्म हो गई है, आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई और जेल अधीक्षक बांदा की रिपोर्ट के क्रम में केस संख्या 6183/24/12/2024 जेसीडी दर्ज कर लिया है.

जहां जेल अधीक्षक बांदा ने प्रक्रिया के अनुसार जेल में कैदी की मृत्यु पर मानवाधिकार आयोग को अपनी रिपोर्ट भेजी थी, वहीं अमिताभ ठाकुर ने आयोग से इस मृत्यु के संदिग्ध होने की शिकायत की थी.

अमिताभ ठाकुर ने मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी के परिवार के लोगो का कहना है की मुख्तार को एक लंबे समय से धीमी गति से विष दिए जाने और जेल में हत्या का षडयंत्र किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे थे. साथ ही तबीयत खराब होने के बाद भी अस्पताल से जेल वापस भेज दिए जाने, एक जेलर के कुछ दिन पहले ही ट्रांसफर पर बांदा जेल आने सहित तमाम ऐसे संदिग्ध तथ्य हैं, जो मुख्तार अंसारी की मौत पर गंभीर सवाल उठाते हैं.सभी बिंदुओं पर जांच किए जाने की मांग की

और ये भी पढ़े:-https://www.satyamorcha.com/amroha-sp-congresss-introduction-conference-becomes-akhara-sp-leader-beaten-on-stage/

Check Also

अयोध्या में रामलला के संघर्षकाल की झलक: टेंट से अस्थायी मंदिर तक की गाथा श्रद्धालुओं के लिए होगी उपलब्ध

अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *