आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में पेरेंट्स बने हैं, आलिया ने माँ बनने के बाद अपनी काफी तस्वीरें शेयर की है जो की बेहद खूबसूरत है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वे राहा के साथ ‘BABY LULU’ राइम सुन रही है।
उनके चेहरे पर उनका मॉमी ग्लो साफ नजर आ रहा था। सन किस्ड तस्वीर में आलिया अपने बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। सूरज की किरणें सीधे उनके चेहरे पर पड़ रही थीं। सेल्फी लेते समय उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान थी।
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया ने लिखा, “मेरी एक और सनशाइन सेल्फी, आपको परेशान करने का समय आ गया है। हैप्पी संडे।” आलिया ने अपनी रजाई की एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, “क्या आप जानते हैं कि समय क्या हुआ है?” एक अन्य स्टोरी में आलिया ने यह भी उल्लेख किया कि वह शायद राहा के साथ एक नर्सरी राइम सुन रही हैं।
आलिया अगली बार निर्देशक करण जौहर की ‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगी। उनके पास गैल गैडोट के साथ ‘हार्ट ऑफ स्टोन’.
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi