Sunday , November 1 2026

होटलों में ठहरने के बाद ऐसी हरकत कर रहा था युवक, बिल देने के वक्त हो जाता था फरार लेकिन फिर

ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना पुलिस ने होटलों में ठहरने और बिल देने के समय फरार होने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। तपोवन के एक होटल को 58,632 रुपये की चपत लगाने के बाद ठग दो महीने से फरार चल रहा था।

ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के विस्थापित क्षेत्र निर्मल ब्लॉक के बी 189 निवासी दिनेश कुमार सिंह ने बीती चार अक्तूबर को उनके साथ हुई ठगी की घटना को लेकर तहरीर दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि तपोवन में उनका रूद्रम नाम से होटल है।

बताया कि वह होटल से ही खाने के लिए महंगा भोजन ऑर्डर करता था। चार सितंबर को वह होटल के स्टाफ को बिल के भुगतान के लिए एटीएम से रुपये निकालने की बात कहते हुए बाहर चला गया और वापस नहीं लौटा।  थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिस ने ठगी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

Check Also

श्रीनगर में सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- जनता को पहले अपने शासनकाल का जवाब दे विपक्ष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता ...