Saturday , November 7 2026
Breaking News

जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग इस वजह से देवोलीना भट्टाचार्जी ने रचाई थी सीक्रेट वेडिंग

 टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीते  जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से गुपचुप शादी रचाकर सभी को चौंका दिया था. देवोलीना ने चुपचाप कोर्ट मैरिज की और अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दीं.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अब अपनी सीक्रेट मैरिज का भी राज खोल दिया है. शादी के करीब 6 दिन बाद दिए इंटरव्यू में देवोलीना ने अपनी गुपचुप शादी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया है. देवोलीना ने बताया कि मैं एक सीक्रेट मैरिज चाहती थी.   मैंने जिंदगी की कई कड़वी सच्चाइयों का अनुभव किया है. पैसे की अहमियत पर भी मेरा ध्यान गया.

देवोलीना ने बताया कि केवल शादी के दिन आप शाही बन जाएंगे तो आप वास्तव में शाही नहीं होंगे. मैंने शाही शादी में मोटी रकम खर्च ना करने का फैसला लिया था. यह मुझे बेफिजूल लगा. मेरे लिए समझदारी भरा फैसला नहीं होता. इसके वजाय मैं अपने उसी पैसे से किसी जरूरतमंद की मदद कर सकती हूं. इससे मुझे अपने खुशहाल जीवन जीने का आर्शीवाद भी मिलेगा.

Check Also

किंग खान के जन्मदिन पर अजय देवगन का खास अंदाज, पुरानी तस्वीर के साथ दी शुभकामनाएं; रितेश देशमुख ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ...