Tuesday , November 3 2026
Breaking News

क्रिसमस से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शॉपिंग करते आए नजर, देखें तस्वीर

 एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाती है।  क्रिसमस से पहले ग्लोबल एक्ट्रेस पति निक जोनस संग शॉपिंग पर निकलीं.

मीडिया के कैमरे में कैप्चर हो गईं। अब कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।  निकयंका की एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।  प्रियंका चोपड़ा स्पोर्ट्स वूलन विंटर वियर में बेहद कूल लग रही हैं।

इसके साथ उन्होंने खुले बालों पर ऊन की टोपी लगाई है और हाथ में रेड फूलों का बुके कैरी किया है।उनके पति निक जोनस ब्लैक पैंट और कोट में परफेक्ट दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रहे हैं।

प्रियंका जल्द ही रुसो ब्रदर्स की ‘सिटाडेल’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ में नजर आएंगी। वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ का भी हिस्सा हैं।

Check Also

बॉक्स ऑफिस अपडेट: उड़ता तीर की कमाई में आया उछाल, जेलर 2 इतिहास रचने को तैयार; नई नवेली का हाल भी जानें

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल ...