Saturday , November 21 2026

मनोज तिवारी ने फिर रचाई शादी! दूल्हे के लिबास में आए नजर, दिव्यांका समेत कई सेलेब्स का दिखा खास अंदाज

भोजपुरी अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी इन दिनों रियलिटी शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में वह अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनोज तिवारी दूल्हे और उनकी पत्नी दुल्हन के लुक में दिखाई दे रही हैं। उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दूल्हे के लुक में दिखे मनोज तिवारी

वायरल वीडियो में मनोज तिवारी पगड़ी, शेरवानी और जूती पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक गहनों के साथ पूरा किया। दोनों ने कैमरे के सामने एक साथ कई पोज दिए। उनका यह पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

दिव्यांका-विवेक समेत कई जोड़ियां आईं नजर

शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ में मनोज तिवारी और सुरभि के अलावा कई अन्य सेलिब्रिटी जोड़ियां भी नजर आ रही हैं। इनमें अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी, शब्बीर अहलूवालिया और उनकी पत्नी कांची कौल के साथ दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शामिल हैं।

इन सभी जोड़ियों को भी दूल्हा-दुल्हन के पारंपरिक लुक में देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सभी कपल अपने खास अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं।

शो के बाहर भी दिखी कपल्स की केमिस्ट्री

शो में शामिल इन जोड़ियों की केमिस्ट्री सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि कैमरे के बाहर भी देखने को मिली। सभी कपल एक-दूसरे के साथ सहज अंदाज में नजर आए और उन्होंने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं।

सेलेब्स के इस खास लुक को देखकर शो के आगामी सेगमेंट को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, इस खास आयोजन के पीछे की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल मनोज तिवारी, सुरभि तिवारी और अन्य सेलिब्रिटी जोड़ियों के ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं।

Check Also

सितारों के दीदार को जौनपुर में उमड़ी भीड़, इमरान-जेनेलिया ने जिले में शूटिंग करने का किया वादा

बॉलीवुड सितारों की एक झलक पाने के लिए बृहस्पतिवार को जौनपुर के मोहम्मद हसन पीजी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *