Friday , November 20 2026

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, यूजर्स बोले- यही है ममता की खूबसूरती

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इन दिनों अपनी एक खास वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। दरअसल, मीरा ने एक इवेंट में अपने स्ट्रेच मार्क्स को बिना छिपाए पूरे आत्मविश्वास के साथ कैमरे के सामने पोज दिए। उनकी इस बेबाकी की सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

द अर्थशॉट प्राइज इवेंट में नजर आईं मीरा

मीरा राजपूत 18 नवंबर को मुंबई में आयोजित ‘द अर्थशॉट प्राइज’ इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान वह ब्लू कलर के लॉन्ग आउटफिट में नजर आईं। उनकी ड्रेस में कमर के पास कट डिजाइन था और बीच में लगा बकल इसे खास लुक दे रहा था। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग केप भी पहना हुआ था।

हालांकि, इस इवेंट में मीरा के कपड़ों से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके पेट पर नजर आ रहे स्ट्रेच मार्क्स ने खींचा। मीरा ने इन्हें छिपाने की कोशिश नहीं की और पूरे आत्मविश्वास के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे तारीफ

इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीरा की चर्चा शुरू हो गई। यूजर्स उनके आत्मविश्वास और अपने शरीर में आए प्राकृतिक बदलावों को सहजता से स्वीकार करने के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया कि मीरा ने जिस तरह अपने स्ट्रेच मार्क्स दिखाए, वह उन्हें काफी अच्छा लगा। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि स्ट्रेच मार्क्स दिखाना खुद से प्यार करने का एक तरीका है। एक अन्य यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह जिस तरह मां बनने की खूबसूरती को दिखा रही हैं, वह उन्हें पसंद आया।

2015 में हुई थी शाहिद कपूर से शादी

मीरा राजपूत ने जुलाई 2015 में अभिनेता शाहिद कपूर से शादी की थी। शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने। उनकी बेटी मीशा कपूर का जन्म 2016 में हुआ, जबकि बेटे जैन कपूर का जन्म 2018 में हुआ था।

मीरा पहले भी कई मौकों पर प्रेग्नेंसी और मां बनने के बाद शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। इस बार भी उन्होंने अपने स्ट्रेच मार्क्स को छिपाने के बजाय आत्मविश्वास के साथ पेश किया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Check Also

आलिया भट्ट के ग्लैमरस लुक ने लूटी महफिल, आयशा और रकुल भी अपने अंदाज से बनीं आकर्षण का केंद्र

मुंबई में मंगलवार, 17 नवंबर को छठे वार्षिक ‘अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स’ का आयोजन किया जा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *