Tuesday , November 3 2026
Breaking News

उत्तराखंड खेल महाकुंभ का भव्य समापन, देहरादून को मिली चैंपियनशिप ट्रॉफी; सीएम धामी ने की सराहना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खेल महाकुंभ 2026 का समापन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और चुनौतियों का सामना करने का साहस भी सिखाते हैं। खेल व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मानना है कि खेल उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसी सोच के साथ खेल महाकुंभ की शुरुआत की गई, ताकि प्रदेश के गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान मिल सके और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिले। इस आयोजन के माध्यम से न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

3.35 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

सीएम धामी ने बताया कि खेल महाकुंभ 2026 में करीब 3 लाख 35 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की खेल प्रतिभा पीछे न रह जाए।

मुख्यमंत्री के अनुसार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 11 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। इससे खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकेंगे।

गांवों से प्रतिभाओं को आगे लाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ को जन-जन की भागीदारी का अभियान बनाया गया है। इसमें क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।

देहरादून को मिली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर देहरादून को मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। इस आयोजन ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया। सरकार को उम्मीद है कि ऐसे आयोजनों से उत्तराखंड में खेल संस्कृति मजबूत होगी और नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Check Also

दलेर मेहंदी विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, माफी मांगने से किया इनकार; बोले- इस्तीफा देने को तैयार

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *