Tuesday , November 3 2026
Breaking News

वेम्बली स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ का जलवा, टेलर स्विफ्ट का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ लगातार ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। 12 सितंबर को उन्होंने इंग्लैंड के लंदन स्थित वेम्बली स्टेडियम में शानदार परफॉर्मेंस दी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो में करीब 92 हजार फैंस शामिल हुए।

दिलजीत के इस कॉन्सर्ट के बाद उनकी तुलना टेलर स्विफ्ट, एड शीरन और माइकल जैक्सन जैसे बड़े ग्लोबल सितारों से की जा रही है। खचाखच भरे स्टेडियम में उनकी परफॉर्मेंस ने विदेशी दर्शकों का भी ध्यान खींचा।

वेम्बली में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय सिंगर

लंदन का वेम्बली स्टेडियम दुनिया के चर्चित म्यूजिक वेन्यू में शामिल है, जहां कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार परफॉर्म कर चुके हैं। दिलजीत दोसांझ यहां एकल सिंगर के रूप में प्रस्तुति देने वाले पहले भारतीय बताए जा रहे हैं।

हालांकि, करीब 92 हजार दर्शकों की मौजूदगी के बावजूद उन्होंने वेम्बली में सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड नहीं बनाया। यह रिकॉर्ड सिंगर अडेल के नाम है, जिन्होंने 2017 के अपने कॉन्सर्ट में करीब 98 हजार दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की थी।

टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट से भी हुई तुलना

दिलजीत के शो की तुलना टेलर स्विफ्ट के 2024 के एराज टूर से भी की जा रही है। टेलर स्विफ्ट ने 20 से 23 जून 2024 के बीच वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म किया था। उनके शो में हर दिन करीब 92 हजार दर्शक पहुंचे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत के कॉन्सर्ट में टेलर स्विफ्ट के उस शो की तुलना में करीब 3 हजार ज्यादा फैंस शामिल हुए। इस तरह दिलजीत ने वेम्बली में अपनी बड़ी ग्लोबल मौजूदगी दर्ज कराई है।

दिलजीत की इस उपलब्धि को पंजाबी संगीत और भारतीय कलाकारों के लिए ग्लोबल मंच पर बढ़ती पहुंच के तौर पर देखा जा रहा है।

Check Also

बॉक्स ऑफिस अपडेट: उड़ता तीर की कमाई में आया उछाल, जेलर 2 इतिहास रचने को तैयार; नई नवेली का हाल भी जानें

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *