Friday , September 11 2026

टीम इंडिया का धमाल: बांग्लादेश को हराकर 10वीं बार फाइनल में पहुंचा भारत, आठवें खिताब से एक जीत दूर

भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी।

शेफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

भारत की पारी में शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 40 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। शेफाली ने 35 गेंदों में टी20 करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया। उनके अलावा ऋचा घोष ने 21, प्रतिका रावल ने 20 और दीप्ति शर्मा ने 13 रन बनाए।

दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी कराई। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा को दो सफलताएं मिलीं। श्री चरणी और प्रेमा रावत ने भी एक-एक विकेट चटकाया। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 109 रन ही बना सकी।

आठवें खिताब से एक जीत दूर भारत

इस जीत के साथ भारतीय टीम 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। भारत ने अब तक सात बार यह खिताब जीता है और वह अपने आठवें खिताब से एक कदम दूर है। फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

Check Also

आकाश की सियासी राह में अशोक सिद्धार्थ क्यों बने रोड़ा? मायावती के एक्शन से समझें पूरी कहानी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में आकाश आनंद को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *