Wednesday , November 4 2026

MRI की तस्वीरें शेयर कर बोले शरत सक्सेना- जल्द ठीक होकर फिर फिल्मों में काम करना चाहता हूं

दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना इन दिनों रीढ़ की हड्डी की समस्या से जूझ रहे हैं। जल्द ही उनकी लंबर स्पाइन सर्जरी होने वाली है। सर्जरी से पहले अभिनेता ने बॉम्बे अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह स्टैंडिंग MRI कराते नजर आ रहे हैं।

शरत सक्सेना ने तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि यह MRI लंबर स्पाइन सर्जरी से पहले कराई गई है। तस्वीरों में वह MRI मशीन के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

फैंस की दुआओं पर कही ये बात

शुभचिंतकों की ओर से मिल रहे संदेशों के जवाब में शरत सक्सेना ने सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ठीक होकर फिर से ठीक तरह चल सकेंगे और काम पर लौट पाएंगे।

फिल्मों में लंबे समय से सक्रिय

शरत सक्सेना हिंदी सिनेमा के अनुभवी कलाकार हैं। उन्होंने कई दशकों के करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। ‘मिस्टर इंडिया’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार याद किए जाते हैं। हाल में वह अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ में भी नजर आए थे।

Check Also

ऐश्वर्या राय के जन्मदिन पर चर्चा में आई पुरानी तस्वीर, दोनों हाथों में चूड़ियां पहने दिखीं अभिनेत्री; डोरिस ने किया याद

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी खूबसूरती, शानदार ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *