Friday , September 11 2026

काला हिरण विवाद गहराया: हाई कोर्ट में मेकर्स और सलमान के वकील आमने-सामने, अगली सुनवाई पर नजर

सलमान खान से जुड़े विवाद के कारण चर्चा में आई फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। फिल्म के मेकर्स ने अदालत को बताया कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन नहीं मिला है।

सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि फिल्म और उसके प्रचार में उनकी पहचान और व्यक्तित्व अधिकारों का इस्तेमाल किया गया है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है।

14 सितंबर की रिलीज पर कोर्ट ने मांगी जानकारी

कोर्ट ने निर्माता अमित जानी के वकील से फिल्म की प्रस्तावित 14 सितंबर की रिलीज तारीख को लेकर जानकारी देने को कहा और तब तक फिल्म रिलीज नहीं करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।

सलमान के वकील ने क्या कहा?

सलमान खान के वकील ने दलील दी कि मेकर्स खुद सितंबर में फिल्म रिलीज करने की बात कह रहे हैं। अगर फिल्म रिलीज होती है तो इससे अभिनेता को नुकसान हो सकता है। वहीं निर्माता के वकील ने कहा कि फिल्म अभी सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजी जानी बाकी है और इसका ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है।

इससे पहले हाई कोर्ट ने सलमान की आपत्ति के बाद फिल्म के टीजर और उससे जुड़े कुछ ऑनलाइन पोस्ट हटाने का अंतरिम आदेश दिया था।

फिल्म के निर्देशक भरत एस. श्रीनेत और लेखक-निर्माता अमित जानी हैं। मीडिया रिपोर्टों में 14 सितंबर की रिलीज की बात कही गई थी, हालांकि आधिकारिक रिलीज तारीख घोषित नहीं हुई है।

Check Also

गैटी गैलेक्सी थिएटर क्यों हुआ बंद? पुलिस और मैनेजमेंट के बयान अलग, सामने आया पूरा मामला

मुंबई के बांद्रा स्थित मशहूर गैटी गैलेक्सी थिएटर के अचानक बंद होने से हंगामा मच ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *