Wednesday , September 9 2026

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का बदला ठिकाना: गुजरात में होगा समारोह, पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के इतिहास में इस साल बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सेरेमनी पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित की जाएगी। इस बार समारोह गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 22 सितंबर को होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

72 साल बाद बदली समारोह की परंपरा

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का पहला समारोह वर्ष 1954 में दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ था। इसके बाद अधिकांश समारोह राष्ट्रीय राजधानी में ही होते रहे हैं। अब 72वें संस्करण के साथ इस परंपरा में बदलाव किया जा रहा है और पहली बार पुरस्कार समारोह गुजरात में आयोजित होगा।

एकता नगर में होगा आयोजन

गुजरात के केवड़िया का नाम अब एकता नगर है। यह जगह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। सरदार वल्लभभाई पटेल की 597 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा जुलाई में की गई थी। ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है, जबकि यामी गौतम को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

ममूटी और कार्तिक आर्यन को संयुक्त सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान

ममूटी और कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा। ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ और कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए यह सम्मान मिला है। वहीं, रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक चुना गया है।

इन फिल्मों को भी मिला सम्मान

तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को संपूर्ण मनोरंजन देने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। वहीं धनुष की तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है।

Check Also

Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर शुरू: अम्रपाली दुबे के साथ नजर आए निरहुआ, सलमान खान से हुई खास बातचीत

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर रविवार रात शुरू हो गया। सलमान खान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *