Sunday , September 6 2026
Breaking News

भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखने वाले CSIR-NGRI में नौकरी, 10वीं-आईटीआई वालों के लिए अवसर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी और भूभौतिकीय अनुसंधान से जुड़े CSIR-NGRI ने Technician-1 के 21 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अक्तूबर 2026 शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।

CSIR-NGRI में निकली 21 पदों पर भर्ती

सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (CSIR-NGRI) ने Technician-1 के 21 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। भर्ती का विज्ञापन 5 सितंबर 2026 को जारी किया गया और इसी दिन सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए।

अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 4 अक्तूबर 2026 शाम छह बजे तक का समय है।

कौन-कौन से पद शामिल?

इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के तकनीशियन पद शामिल हैं। इनमें फिटर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर/आईटी सहायक, डिजिटल फोटोग्राफर, प्रयोगशाला सहायक, चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन, फिजियोथेरेपी तकनीशियन और खानपान एवं आतिथ्य सहायक के पद हैं। कुल 21 पदों में 15 अनारक्षित, तीन एससी, एक एसटी और दो ईडब्ल्यूएस पद हैं।

10वीं और ITI वालों को मौका

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास विज्ञान विषयों के साथ 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55 फीसदी अंक होने चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में मान्य ITI या राष्ट्रीय/राज्य ट्रेड प्रमाणपत्र होना चाहिए।

कुछ मामलों में संबंधित ट्रेड में दो साल का पूर्णकालिक प्रशिक्षु अनुभव या मंत्रालय, सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम अथवा स्वायत्त संस्था में तीन साल का संबंधित कार्य अनुभव भी मान्य है।

28 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

आवेदन के लिए सामान्य आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 4 अक्तूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर-2 में नियुक्त किया जाएगा। इसका वेतनमान 19,900 से 63,200 रुपये है। एक्स श्रेणी के शहर में न्यूनतम मूल वेतन के आधार पर सकल मासिक वेतन करीब 39,970 रुपये बताया गया है।

इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति, यात्रा रियायत और बच्चों की शिक्षा भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

देश में कहीं भी मिल सकती है तैनाती

इस पद पर अखिल भारतीय सेवा दायित्व लागू होगा। इसका अर्थ है कि नियुक्त कर्मचारी को CSIR की किसी भी प्रयोगशाला या इकाई में देश के किसी भी हिस्से में सेवा देनी पड़ सकती है।

नियुक्त कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत कवर किया जाएगा। संस्थान की ओर से आवास उपलब्ध कराए जाने पर मकान किराया भत्ता नहीं मिलेगा।

दो चरणों में होगा चयन

CSIR-NGRI Technician भर्ती में चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले ट्रेड परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसके बाद लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।

ट्रेड परीक्षा में अभ्यर्थी के संबंधित ट्रेड के व्यावहारिक कौशल की जांच होगी। यह परीक्षा अर्हता आधारित होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

लिखित परीक्षा में 150 सवाल

लिखित परीक्षा में तीन प्रश्नपत्र होंगे। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा।

प्रश्नपत्र-1: मानसिक क्षमता परीक्षा—50 प्रश्न, 100 अंक; नकारात्मक अंकन नहीं।
प्रश्नपत्र-2: सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी—50 प्रश्न, 150 अंक; गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती।
प्रश्नपत्र-3: संबंधित विषय—50 प्रश्न, 150 अंक; गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती।
आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

अभ्यर्थी 4 अक्तूबर 2026 शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन से पहले संबंधित ट्रेड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांचना जरूरी है।

Check Also

India Post GDS 2026: आवेदन में इन जानकारियों को भरें संभलकर, गलती हुई तो हाथ से निकल सकती है नौकरी

इंडिया पोस्ट की ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *