Saturday , September 5 2026

पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा कदम: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए, सीएम से मांगी राहत

बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर भोजपुरी अभिनेता और पावर स्टार पवन सिंह ने चिंता जताई है। भोजपुर के पीपरपाती, आरा समेत कई इलाकों से सामने आ रही बाढ़ और कटाव की तस्वीरों को लेकर पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं।

पवन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर तेज करने की अपील की है। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की।

बाढ़ प्रभावित इलाकों की तस्वीरें देख जताई चिंता

पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भोजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि पीपरपाती, आरा समेत भोजपुर के अलग-अलग इलाकों से आ रही तस्वीरों और लोगों की तकलीफ को देखकर वह बेहद दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि कई जगह घरों में पानी घुस गया है और परिवार अपने ही घरों में फंसे हुए हैं। वहीं, बाढ़ और कटाव के कारण कई लोगों के सामने घर और जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है।

पवन सिंह ने कहा कि जिन परिवारों ने वर्षों की मेहनत से अपना घर और संसार बसाया, उनके सामने आज वही सब कुछ संकट में है।

बोले- यह सिर्फ चिंता जताने का नहीं, मदद का समय

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में कहा कि यह समय केवल चिंता जताने का नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खड़े होने का है। उन्होंने पीपरपाती, आरा और भोजपुर के अन्य बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता जताई।

उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनकी स्थिति को करीब से देखने और अपनी ओर से हर संभव सेवा-सहयोग करने का प्रयास करेंगे।

सीएम सम्राट चौधरी से की राहत-बचाव तेज करने की अपील

पवन सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर तेज किया जाए।

उन्होंने मांग की कि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जाए। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में नाव और अन्य संसाधनों की व्यवस्था करने की भी अपील की।

पवन सिंह ने कटाव प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल ठोस बचाव इंतजाम किए जाने की मांग की, ताकि लोगों के घर और जमीन को नुकसान से बचाया जा सके।

पीड़ित परिवारों के लिए की दुआ

पवन सिंह ने अपने संदेश में बाढ़ और कटाव से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में कोई परिवार खुद को अकेला महसूस न करे।

उन्होंने पीड़ितों से कहा कि उनका दर्द और चिंता उनकी भी चिंता है। साथ ही उन्होंने सेवा, सहयोग और प्रभावित लोगों की आवाज उठाने की बात कही।

भोजपुर समेत कई इलाकों में बाढ़ का असर

बिहार में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का खतरा बना हुआ है। राज्य सरकार ने भी संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और राहत-बचाव की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भोजपुर समेत गंगा किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ऐसे समय में पवन सिंह की अपील सामने आई है, जिसमें उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन से राहत और बचाव कार्य तेज करने का आग्रह किया है।

Check Also

क्या लौटेंगे ‘हनुमान अंश’ के किरदार? सीक्वल पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण आज यानी 2 ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *