प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पति निक जोनस के साथ ‘बैकस्ट्रीट बॉयज’ के कॉन्सर्ट में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
पति निक के साथ जमकर किया डांस
वायरल वीडियो में प्रियंका और निक जोनस एक बालकनी में खड़े होकर कॉन्सर्ट का आनंद लेते दिख रहे हैं। दोनों भीड़ के साथ गाने गाते और ‘बैकस्ट्रीट बॉयज’ के गानों पर थिरकते नजर आए।
इस दौरान निक के भाई जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड तातियाना गैब्रिएल भी उनके साथ मौजूद थीं।
‘आई वांट इट दैट वे’ पर झूमे प्रियंका-निक
कॉन्सर्ट के दौरान प्रियंका और निक ने मशहूर गाने ‘आई वांट इट दैट वे’ पर डांस किया। दोनों इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने बाकी दर्शकों के साथ इस हिट गाने का जमकर आनंद लिया।
प्रियंका ने सफेद हॉल्टर-नेक ड्रेस पहनी थी, जबकि निक सफेद टी-शर्ट, मैचिंग शर्ट और काली जींस में नजर आए। जो जोनस और तातियाना भी कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
जोनस परिवार की खास आउटिंग
कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें जोनस परिवार के सदस्य अलग-अलग अंदाज में कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। निक और जो जहां कॉन्सर्ट देख रहे थे, वहीं केविन जोनस भी दोस्तों के साथ नजर आए।
‘वाराणसी’ को लेकर भी चर्चा में प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। वह फिलहाल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। ‘वाराणसी’ अप्रैल 2027 में रिलीज होने की जानकारी दी गई है।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi