Saturday , August 29 2026

4 करोड़ दान देने पहुंची महिला की खुली पोल? खाते में सिर्फ 3 रुपये, रखी ऐसी शर्त कि ट्रस्ट ने कर दिया इनकार

राम मंदिर के कर्मियों और सेवादारों की सुविधाओं के लिए चार करोड़ रुपये दान करने का दावा करने वाली चेन्नई की महिला श्रद्धालु एस. नागलक्ष्मी के मामले में नया पेच फंस गया है। महिला ने ट्रस्ट को चार करोड़ रुपये का चेक सौंपा था, लेकिन जब चेक बैंक में लगाया गया तो संबंधित खाते में महज तीन रुपये होने की जानकारी सामने आई।

महिला ने दान देते समय ट्रस्ट के सामने एक शर्त भी रखी थी। उनका कहना था कि चार करोड़ रुपये की पूरी रकम केवल राम मंदिर के कर्मियों और सेवादारों की सुविधाओं पर ही खर्च की जाए। इसके लिए उन्होंने ट्रस्ट से लिखित आश्वासन मांगा था।

हालांकि ट्रस्ट ने महिला को इस संबंध में कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया। इसके बावजूद महिला चेक सौंपकर चेन्नई लौट गईं। बाद में जब ट्रस्ट ने चेक बैंक में जमा कराया तो खाते की वास्तविक स्थिति सामने आई और उसमें केवल तीन रुपये होने की बात पता चली।

इसके बाद ट्रस्ट की ओर से महिला से संपर्क किया गया। बातचीत के दौरान महिला ने एक बार फिर अपनी पुरानी शर्त दोहराई। उन्होंने कहा कि पहले ट्रस्ट लिखित रूप से यह आश्वासन दे कि चार करोड़ रुपये उनकी इच्छा के मुताबिक सिर्फ मंदिर के कर्मियों और सेवादारों की सुविधा पर खर्च किए जाएंगे।

ट्रस्ट से जुड़े एक कर्मचारी के अनुसार, पूरे मामले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। अब महिला की शर्त और खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण चार करोड़ रुपये के दान का यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Check Also

अंकित बालियान हत्याकांड के नए वीडियो वायरल: कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, 22 सेकेंड में गई जान

शामली के बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *