Saturday , August 8 2026

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम, छात्रों से सीधा संवाद करेंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। वह करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे।

राहुल गांधी शाम छह बजे केपी ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर केपी कॉलेज मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं।

बारिश के बाद कार्यक्रम स्थल पर जलभराव

प्रयागराज में शनिवार को हुई बारिश के कारण केपी ग्राउंड में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर भी कीचड़ होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

राहुल गांधी के प्रयागराज पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इलाहाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद रहे।

शहर में लगे पोस्टरों को लेकर विवाद

राहुल गांधी के दौरे से पहले सिविल लाइंस समेत शहर के कई हिस्सों में उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे। कांग्रेस नेताओं ने इन पोस्टरों को हटाते हुए कई जगह से उन्हें फाड़ दिया। दूसरी ओर, राहुल गांधी के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस की ओर से पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर नजर

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इससे पहले राजस्थान के कोटा और उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित किया जा चुका है। प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के युवा और छात्र संपर्क अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता केपी ग्राउंड पहुंच रहे हैं।

Check Also

Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों पर बरसे फूल, CM योगी ने हवाई सर्वेक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध शिव चौक पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *