Sunday , August 9 2026

Devprayag Accident: गंगा के तेज बहाव में बहा हरियाणा का कांवड़िया, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

देवप्रयाग थाना क्षेत्र के टोड़ेश्वर घाट पर शनिवार को गंगाजल भरने के दौरान हरियाणा का एक कांवड़िया गंगा के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी के तटवर्ती इलाकों में तलाश शुरू की। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था।

दोस्तों के साथ गंगाजल लेने पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के मीठापुर निवासी 24 वर्षीय आर्यन मिश्रा अपने पांच दोस्तों के साथ गंगाजल लेने देवप्रयाग पहुंचा था। टोड़ेश्वर घाट पर जल भरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा की मुख्य धारा में जा गिरा।

देखते ही देखते युवक तेज बहाव में बह गया। साथी कांवड़िए ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की।

नदी के निचले इलाकों में तलाश

सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र भंडारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को सक्रिय कर दिया गया। जल पुलिस की मदद से नदी के निचले इलाकों और तटीय क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ की टीम नदी के संभावित क्षेत्रों में लगातार खोजबीन कर रही है।

श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें। लोगों से केवल चिन्हित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने या गंगाजल भरने की अपील की गई है।

Check Also

उत्तराखंड में हाई अलर्ट: भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के स्तर से ऊपर बहीं

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *