Saturday , September 19 2026

दलाल स्ट्रीट पर बिकवाली हावी, सेंसेक्स 210 अंक फिसला; जानें निफ्टी का हाल

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 210.08 अंक फिसलकर 78,428.95 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 159.40 अंकों की गिरावट के साथ 24,614.90 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत हालांकि सकारात्मक रही थी। सेंसेक्स 97 अंकों की बढ़त के साथ 78,736.20 पर खुला था, लेकिन दिनभर बिकवाली के दबाव के चलते बाजार अपनी शुरुआती बढ़त कायम नहीं रख सका। निफ्टी भी कारोबार के दौरान कमजोर होकर लाल निशान में पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा बाजार में भी रुपये पर दबाव देखने को मिला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 95.39 रुपये (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों की कमजोरी, चुनिंदा सेक्टरों में बिकवाली और निवेशकों की सतर्कता के कारण बाजार में दबाव बना रहा। निवेशकों की नजर अब आगामी घरेलू और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर रहेगी, जो बाजार की अगली दिशा तय कर सकते हैं।

Check Also

एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा ट्रस्ट्स को आपत्ति, अवैध बताने के पीछे क्या है वजह?

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के शीर्ष प्रबंधन में चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *