Sunday , August 2 2026

E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का टाउनहॉल, केजरीवाल बोले- जनता की जेब पर बढ़ेगा बोझ

ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ का आयोजन किया। पार्टी के मुताबिक, कार्यक्रम में देशभर से लाखों लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़े और ई-20 को लेकर अपने अनुभव व सुझाव साझा किए।

इस टाउनहॉल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की E20 नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार के अलग-अलग मंत्रालय इस मुद्दे पर अलग-अलग दावे कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि इस नीति को लागू करने से पहले पर्याप्त अध्ययन नहीं किया गया।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल से कई वाहनों की माइलेज प्रभावित हो रही है और इंजन पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इस नीति के फायदे स्पष्ट नहीं हैं तो इसे देशभर के लोगों पर क्यों थोपा जा रहा है।

AAP का दावा है कि कार्यक्रम में देशभर से करीब 6 लाख लोग जुड़े। टाउनहॉल में प्रधानमंत्री की मिमिक्री करने वाले कलाकार श्याम रंगीला और यूट्यूबर मनीष कश्यप भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि E20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रही है। इससे पहले भी पार्टी एमसीडी सदन और अन्य मंचों पर इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से नीति पर पुनर्विचार की मांग कर चुकी है।

Check Also

जंतर-मंतर बवाल: FIR में AAP नेताओं और CJP का जिक्र, हिंसा को बताया गया पूर्व नियोजित

जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर दर्ज पहली एफआईआर में कई ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *