Saturday , July 25 2026

बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों की जंग, जन नायकन, द ओडिस और धमाल 4 का कलेक्शन आया सामने

सिनेमाघरों में इस समय विजय की ‘जन नायकन’, क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ और अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला जारी है। रिलीज के पहले ही दिन ‘जन नायकन’ ने शानदार शुरुआत करते हुए सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की, जबकि ‘द ओडिसी’ 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है। वहीं, ‘धमाल 4’ लगातार स्थिर कमाई के साथ आगे बढ़ रही है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने पहले दिन करीब 41 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें तमिल संस्करण से 36.50 करोड़ रुपये, तेलुगु से 2.75 करोड़ रुपये और हिंदी संस्करण से 1.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है।

क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

वहीं, अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी अभिनीत ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 14वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 136.66 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म पहले ही 100 करोड़ क्लब में जगह बना चुकी है और अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों का प्रदर्शन अलग-अलग दर्शक वर्ग को अपनी ओर खींच रहा है। जहां ‘जन नायकन’ ने दमदार ओपनिंग से बाजी मारी है, वहीं ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ भी लगातार अच्छी कमाई करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं।

Check Also

Ayesha Khan Detained: सड़क पर रील शूट कर रही थीं आयशा खान, पुलिस ने लिया हिरासत में

फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से चर्चा में आई अभिनेत्री आयशा खान को मुंबई पुलिस ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *