Tuesday , September 15 2026

परीक्षा घोटालों पर सरकार की बड़ी तैयारी: पीएम मोदी बोले- पेपर लीक के आरोपियों को जल्द मिलेगी सजा

देशभर में पेपर लीक मामलों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण और आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों में दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए न्यायिक प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।

पीएम मोदी ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार लगातार आवश्यक निर्णय ले रही है और फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि यह घोषणा ऐसे समय आई है, जब विभिन्न परीक्षा घोटालों और पेपर लीक मामलों को लेकर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई स्थानों पर छात्र और युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Check Also

भारत मां के वीर सपूत को आखिरी सलाम: एसएसबी जवान अभिषेक यादव पंचतत्व में विलीन, भाई सुमित ने दी मुखाग्नि

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वीर जवान अभिषेक यादव का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर करीब ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *