Tuesday , September 15 2026

OPSC Jobs 2026: ओडिशा में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन बनने का मौका, 436 पदों पर भर्ती; ₹56 हजार से अधिक वेतन

OPSC Recruitment 2026: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (Veterinary Assistant Surgeon) और अतिरिक्त पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के 436 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 24 जुलाई से 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग के अंतर्गत की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा संशोधित वेतन नियम (ORSP), 2017 के तहत लेवल-12 के अनुसार 56,100 रुपये प्रतिमाह का शुरुआती वेतन मिलेगा। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BVSc & AH (बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री) की डिग्री होना अनिवार्य है। विदेश से डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों के पास वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (VCI) का समकक्षता प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही ओडिशा वेटरिनरी प्रैक्टिशनर्स एक्ट, 1970 के तहत वैध पंजीकरण भी जरूरी है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 21 से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों और 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम 10 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य और अन्य पात्र श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।

परीक्षा पैटर्न: भर्ती के लिए दो पेपर की वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) लिखित परीक्षा होगी। प्रत्येक पेपर 2.5 घंटे का होगा, जिसमें 200 प्रश्न और कुल 400 अंक निर्धारित हैं।

रिक्तियों का विवरण:

  • SEBC: 62 पद
  • SC: 141 पद
  • ST: 233 पद
    कुल पद: 436 (इनमें 144 पद महिलाओं के लिए आरक्षित)

Check Also

एमसीसी में 116 यूजीडी हेल्पर पदों पर भर्ती, 50 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन; जानें शर्तें

मैसूर महानगर पालिका (MCC) ने यूजीडी हेल्पर के 116 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *