Tuesday , July 21 2026

पति रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार में देख भावुक हुईं सरगुन मेहता, लिखा- यह पल हमेशा याद रहेगा

अभिनेत्री सरगुन मेहता अपने पति रवि दुबे को नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार में देखकर भावुक हो गईं। दिल्ली में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा।

सरगुन ने अपने पोस्ट में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का आभार जताते हुए लिखा कि वह इस खुशी के पल में अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई 2026 को ट्रेलर के दुनिया के सामने आने का बेसब्री से इंतजार है। सरगुन ने रवि दुबे की मेहनत की सराहना करते हुए इसे भगवान का आशीर्वाद और उनकी वर्षों की मेहनत का परिणाम बताया।

वहीं, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रवि दुबे भी लक्ष्मण का किरदार मिलने पर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि इस भूमिका को निभाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मंच पर उन्होंने फिल्म के निर्माताओं और निर्देशक का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन पर जताए गए भरोसे के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल भी फिल्म का हिस्सा हैं।

करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की जा रही इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग इस वर्ष दिवाली पर और दूसरा भाग अगले वर्ष दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

Check Also

Janhvi Kapoor की नई फिल्म फाइनल, इस मशहूर डायरेक्टर संग पहली बार करेंगी काम

अभिनेत्री जान्हवी कपूर जल्द ही निर्देशक उमेश बिष्ट की नई फिल्म में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *