Wednesday , November 4 2026
Breaking News

परिसीमन बिल पर कांग्रेस का बड़ा दांव, सोनिया गांधी के आवास पर बैठक में तय हुआ विरोध का रोडमैप

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill 2026) को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई अहम बैठक में पार्टी ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक समेत केंद्र सरकार के कई विधेयकों का संसद में विरोध करने का फैसला किया।

बैठक में आगामी मानसून सत्र की रणनीति, विपक्ष की भूमिका और सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पार्टी परिसीमन विधेयक का विरोध करेगी और इसे संसद में प्रमुख मुद्दा बनाएगी।

कांग्रेस का कहना है कि परिसीमन से जुड़े किसी भी फैसले पर सभी राज्यों के हितों और संघीय ढांचे को ध्यान में रखा जाना चाहिए। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि मानसून सत्र के दौरान इस मुद्दे पर सरकार से जवाब भी मांगा जाएगा।

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई इस बैठक को कांग्रेस की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में विपक्षी दलों के साथ समन्वय और सरकार के खिलाफ साझा रणनीति पर भी कांग्रेस आगे कदम बढ़ा सकती है।

Check Also

अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा: रामलीला मैदान से साधा निशाना, जमीन और जनहित के मुद्दों पर उठाए सवाल

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *