जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने JoSAA Counselling 2026 के पांचवें राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट आवंटित हुई है, उन्हें 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करने के साथ सीट स्वीकार्यता शुल्क (Seat Acceptance Fee) भी जमा करना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।
जोसा के शेड्यूल के अनुसार, 16 से 20 जुलाई के बीच उम्मीदवार सीट स्वीकार करने, ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने या आवश्यकता होने पर सीट वापस लेने (Withdrawal/Exit) का विकल्प भी चुन सकते हैं। वहीं, फीस भुगतान या सीट वापसी से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण 21 जुलाई तक किया जाएगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को JEE Main और JEE Advanced एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और सीट अलॉटमेंट लेटर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।
ऐसे देखें सीट आवंटन परिणाम:
- JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Candidate Activity Board में उपलब्ध Round-5 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर सीट आवंटन विवरण देखें और सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi