Monday , November 2 2026
Breaking News

CSIR UGC NET Exam Schedule: जून सत्र की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, किस दिन कौन-सा पेपर? देखें पूरी जानकारी

CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को पहली शिफ्ट में लाइफ साइंसेज और दूसरी शिफ्ट में मैथमेटिकल साइंसेज व फिजिकल साइंसेज की परीक्षा होगी। वहीं 18 जुलाई को पहली शिफ्ट में केमिकल साइंसेज तथा अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लैनेटरी साइंसेज की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। NTA ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किए गए हैं और इन्हें डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। साथ ही, एडमिट कार्ड पर किसी भी प्रकार की काट-छांट या बदलाव करने से बचें और इसकी एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Check Also

CBSE का नया एक्सपीरियंस सेंटर तैयार, छात्रों को मिलेगा सीखने का नया अनुभव; जानें कैसे मिलेगी एंट्री

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *