Tuesday , July 14 2026

लखनऊ से कानपुर का सफर होगा और आसान, एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज; जानें टोल और खासियत

उत्तर प्रदेश को सोमवार को एक और आधुनिक एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। करीब 3,600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक्सप्रेसवे पर वाहन अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे, जिससे लखनऊ से कानपुर का सफर महज 30 से 35 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसका लाभ केवल लखनऊ और कानपुर ही नहीं, बल्कि सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुल्तानपुर के यात्रियों को भी मिलेगा।

करीब 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर चार बड़े पुल, 25 छोटे पुल, चार फ्लाईओवर, 11 पैदल अंडरपास और हल्के वाहनों के लिए 13 अंडरपास बनाए गए हैं। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे एक्सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है।

हादसों पर त्वरित कार्रवाई के लिए पूरे मार्ग पर 63 सीसीटीवी कैमरे और 16 वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं। किसी भी दुर्घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम अलर्ट हो जाएगा और रेस्क्यू टीम को 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। पूरे एक्सप्रेसवे की निगरानी एक केंद्रीकृत कंट्रोल सेंटर से की जाएगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Check Also

निकाह का वादा कर दो साल तक किया यौन शोषण, साथ छोड़ने पर आरोपी फरदीन पर केस

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *