रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और लगातार प्रताड़ित किया।
पीड़िता के अनुसार, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi