Friday , September 18 2026

BPSC 72nd Prelims Exam 2026: परीक्षा की टाइमिंग घोषित, 26 जुलाई को एक शिफ्ट में होगा एग्जाम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2026 की तारीख और समय का आधिकारिक एलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल दो घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

परीक्षा केंद्र की जानकारी अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को केवल आवंटित परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा देने की अनुमति होगी।

बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। साथ ही उम्मीदवारों से एडमिट कार्ड साथ लाने और परीक्षा से जुड़े सभी नए अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखने को कहा गया है।

Check Also

SSC उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, सिलेक्शन पोस्ट-14 का एडमिट कार्ड आज से; 16 सितंबर से एग्जाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की चयन पद चरण-14 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *