UPSC CAPF AC Admit Card 2026: असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 19 जुलाई को होगा एग्जाम
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF Assistant Commandant (AC) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन संख्या और जन्मतिथि या पासवर्ड की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 19 जुलाई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
यह भर्ती परीक्षा गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में ग्रुप-ए स्तर के असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 349 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों, जैसे नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और फोटो का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत UPSC से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या सरकार द्वारा जारी अन्य वैध पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें। आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi