Tuesday , November 3 2026
Breaking News

राम मंदिर विवाद के बीच चंपत राय का फैसला: SIT की अंतिम रिपोर्ट तक अयोध्या नहीं छोड़ेंगे

राम मंदिर विवाद: SIT की अंतिम रिपोर्ट तक अयोध्या नहीं छोड़ेंगे चंपत राय, बढ़ाई गई सुरक्षा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने करीबी सहयोगियों से कहा है कि विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट आने तक वह अयोध्या नहीं छोड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक वह अयोध्या में रहकर हर स्तर पर सहयोग करेंगे।

बताया जा रहा है कि चंपत राय 23 जून से राम मंदिर परिसर से सटे तीर्थ क्षेत्र भवन में रह रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों और मंदिर की नियमित प्रशासनिक गतिविधियों से दूरी बनाई है, लेकिन ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों और सहयोगियों के संपर्क में लगातार बने हुए हैं।

शुक्रवार को बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचकर चंपत राय से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। इसके अलावा गोपाल राव ने भी उनसे मुलाकात कर मौजूदा घटनाक्रम पर बातचीत की।

सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय का मानना है कि पूरे मामले की स्थिति SIT की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। इसी वजह से उन्होंने फिलहाल अयोध्या से बाहर नहीं जाने का निर्णय लिया है।

इस बीच उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। तीर्थ क्षेत्र भवन के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और आने-जाने वालों की निगरानी कड़ी कर दी गई है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।

Check Also

दलेर मेहंदी विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, माफी मांगने से किया इनकार; बोले- इस्तीफा देने को तैयार

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *