Friday , September 18 2026

जलभराव से परेशान शालीमार में CM रेखा की एंट्री, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश

शालीमार गांव पहुंचीं सीएम रेखा, जलभराव का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए जलनिकासी दुरुस्त करने के निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार गांव का दौरा कर मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलभराव के कारणों की जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार की जलभराव प्रभावित इलाकों पर विशेष नजर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलनिकासी में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और लोगों को जल्द राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के मौसम में नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम करें। सरकार लगातार हालात की निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Check Also

यूपी चुनाव 2027: तावड़े पर बड़ी जिम्मेदारी, जमीनी तैयारियों के साथ सामाजिक समीकरणों की भी करेंगे पड़ताल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *