Wednesday , November 4 2026
Breaking News

यूपी के गांवों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए ऑप्टीकल फाइबर बिछाएगा एयरटेल

उत्तर प्रदेश को जल्द ही 5जी इंटरनेट सेवा मिलने वाली है. इसके लिए एयरटेल कंपनी गांवों तक फाइबर ऑप्टीकल बिछाएगा. भारती इंटरप्राइजेज (एयरटेल) के वाइस चेयरमैन राकेश भारती मित्तल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की.

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट के दौरान प्रदेश में डिजिटल इंडिया मिशन के क्रियान्वयन, संचार सुविधाओं की बेहतरी तथा भारती समूह के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई. राकेश मित्तल ने कहा कि एयरटेल की 5जी सेवाएं उत्तर प्रदेश में आंशिक रूप से प्रारंभ हो गई हैं.

योगी द्वारा इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से सभी प्रकार के सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि समूह की हर निवेश प्रस्तावों पर त्वरित गति से कार्य होगा.

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री  योगी ने ईज ऑफ लिविंग के अपने संकल्प को दोहराया. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर गांव, हर कस्बे, हर नगर में प्रत्येक नागरिक को शिक्षा,प्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप ही उत्तर प्रदेश  में आज सुदूर गांवों में पेपरलेस बैंकिंग सेवा उपलब्ध हो रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, बैंकिंग हर क्षेत्र में हमने तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाया है.

Check Also

राहुल गांधी के जवाब में भाजपा का मेगा प्लान: गोरखपुर में पदयात्रा से ताकत दिखाएगी पार्टी, नितिन नवीन के साथ चलेंगे योगी

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की ...