Thursday , June 18 2026

ICAI ने जारी किया CA Final रिजल्ट: 7,931 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की, ऐसे करें रिजल्ट चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार पटियाला के नूर सिंगला ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करते हुए देशभर में टॉप किया है। नूर ने 600 में से 499 अंक प्राप्त किए, जो कुल 83.17 प्रतिशत हैं।

हावड़ा के रितीज सराफ 475 अंकों (79.17%) के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि डोंबिवली (पूर्व) के सोहन अनिल मांजरेकर ने 473 अंक (78.83%) हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ICAI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष CA फाइनल परीक्षा में कुल 7,931 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। संस्थान ने रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत और मेरिट सूची भी जारी की है।

इस वर्ष ICAI ने परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए फिर से साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था लागू कर दी है। अब CA परीक्षाएं केवल मई और नवंबर में आयोजित होंगी, जबकि जनवरी सत्र को समाप्त कर दिया गया है। संस्थान का कहना है कि यह बदलाव परीक्षा प्रणाली को पारंपरिक शैक्षणिक ढांचे के अनुरूप बनाने के लिए किया गया है।

CA इंटरमीडिएट और फाइनल स्तर पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे विषयों में किया जाता है। ऑनलाइन जारी स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, पास/फेल स्थिति और डिस्टिंक्शन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी।

ICAI ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपना परिणाम देखें और सोशल मीडिया या अनधिकृत लिंक से बचें। स्कोरकार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत ICAI हेल्पडेस्क से संपर्क करने को कहा गया है।

Check Also

UP BOARD: हिंदी के पेपर के साथ यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू

लखनऊ। (UP BOARD) यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *