Thursday , September 17 2026

मेरठ: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया

मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सीलिंग अभियान और 859 आवासीय भूखंडों में सेटबैक छोड़ने के आदेश के खिलाफ चौथे दिन भी विरोध जारी रहा। व्यापारी और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मार्केट में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आदेश में संशोधन नहीं होता, वे यहीं डटे रहेंगे।

रविवार को व्यापारियों ने परिवार सहित हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। महिलाओं का कहना है कि संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलवीरा। सरकार और आवास विकास से हमारी सुनवाई नहीं हो रही तो अब बजरंग बली ही हमारी सुरक्षा करें। आवास विकास की बुद्धि सही करें।

मेन खरीदारी के दिन भी बाजार ठप

रविवार को मार्केट का मुख्य दिन होता है। ऐसे में आज सेंट्रल मार्केट की आधा से ज्यादा दुकानें बंद हैं। जो कुछ दुकानें खुली भी हैं उन पर ग्राहक नहीं हैं। व्यापारी वहीं जगह-जगह धरने पर बैठ गए हैं। व्यापारियों के परिवारों ने वहां पलायन के पोस्टर लगाए हैं और सरकार से रहम की गुहार कर रहे हैं।

32°C तापमान में बच्चों का विरोध

सेंट्रल मार्केट में 32 डिग्री तापमान में छोटे बच्चे भी हाथों में पलायन के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है कि प्रधानमंत्री हमारी गुहार सुनें और हमारे बाजार को, हमारी दुकानें, हमारे स्कूल को बचा लें। हमें हमारा पुराना सेंट्रल मार्केट वापस कर दें।

पैदल मार्च करेंगे सचिन सिरोही

हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही भी बाजार में पहुंचे हैं। उन्होंने व्यापारियों के हक में बोलते हुए कहा कि व्यापारियों को उनकी दुकानें वापस मिलें इसके लिए दिल्ली तक पैदल यात्रा करेंगे।

Check Also

यूपी में सपा नेता की हत्या से सनसनी, कैफे से बाहर आते ही घेरा और कर दी फायरिंग; आखिरी शब्दों ने झकझोरा

हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *