Friday , March 27 2026

रामनवमी पर 2 दिन की छुट्‌टी, योगी सरकार में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

योगी सरकार ने रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी देने का फैसला किया है। प्रदेश में अब 26 मार्च (गुरुवार) के साथ 27 मार्च (शुक्रवार) को भी छुट्‌टी रहेगी। 28 मार्च को शनिवार होने की वजह से ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। 29 मार्च को रविवार है। ऐसे में जिन लोगों की शनिवार को छुट्‌टी होती है, उन्हें 4 दिन का अवकाश मिल जाएगा।

दरअसल, सरकारी कैलेंडर में पहले रामनवमी की छुट्‌टी 26 मार्च को थी, जबकि इस बार नवमी तिथि 27 मार्च को पड़ रही है। इस दिन राज्य के कई शहरों में शोभा यात्रा निकाली जाती है। मंदिरों में भी दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने बुधवार दोपहर यह आदेश जारी किया।

6 दिन में सिर्फ एक दिन खुलेंगे बैंक

बैंकों में 5 दिन की छुट्‌टी रहेगी। 26 और 27 मार्च को रामनवमी की छुट्‌टी है। 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 29 मार्च को रविवार है। 30 मार्च यानी सोमवार को खुलने के बाद 31 मार्च को महावीर जयंती की वजह से बैंक फिर बंद रहेंगे। यानी 26 से लेकर 31 मार्च के बीच बैंक सिर्फ एक दिन ही खुले रहेंगे।

इससे पहले, यूपी सरकार ने होली पर 2, 3 और 4 मार्च को छुट्‌टी का ऐलान किया था। 1 मार्च को रविवार था। उस समय भी कर्मचारियों को एक साथ 4 दिन की छुट्‌टी मिली थी।

रामनवमी पर रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक

अयोध्या में रामनवमी पर 27 मार्च को दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। ताकि देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन के साक्षी बन सकें।

Check Also

सनोज मिश्रा बोले- मोनालिसा जिहादियों के जाल में फंसी, छेड़छाड़ के आरोप पर सफाई दी

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा प्रयागराज कुंभ मेले से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले के आरोपों ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *