Saturday , November 7 2026
Breaking News

महाराष्ट्र में सियासी घमासान तेज

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रदेश में आज यानी 12 जुलाई को विधान परिषद का चुनाव होना है। उससे पहले सभी राजनीतिक दल अपने विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने विधायकों को बचाते नजर आ रहे हैं। विधान परिषद चुनाव के लिए 11 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव के लिए खास प्लान तैयार किया है।

शिवसेना यूबीटी ने अपने सभी 16 विधायकों को आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल में शिफ्ट किया है. आदित्य ठाकरे भी इन विधायकों के साथ रह सकते हैं. ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका को देखते हुए विधायकों को होटल में ठहराने का इंतजाम किया गया है।

किस पार्टी के पास कितने विधायक ?

  • बीजेपी- 103
  • कांग्रेस- 37
  • शिवसेना (UBT)- 15
  • शिवसेना (शिंदे)- 38
  • एनसीपी (अजित पवार)- 40
  • एनसीपी (शरद पवार)- 12

छोटी- छोटी पार्टियों के पास कितने विधायक?

  • बहुजन विकास आघाड़ी- 3
  • समाजवादी पार्टी- 2
  • MIM- 2
  • प्रहार जनशक्ती पार्टी- 2
  • MNS- 1
  • पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ़ इंडिया- 1
  • राष्ट्रीय समाज पक्ष- 1
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी)-1
  • क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी- 1
  • जन सुराज्य शक्ति- 1
  • निर्दलीय- 13

क्रॉस वोटिंग हुई तो बिगड़ेगा सियासी गणित

विधान परिषद चुनाव में शिवसेना (UBT) की ओर से मिलिंद नार्वेकर को उम्मीदवार बनाए जाने पर गणित बिगड़ा है। चुनाव में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 23 वोटों की जरूरत है। शिवसेना (UBT) के पास अपने सिर्फ 15 विधायक हैं तो दूसरी तरफ एनसीपी (AP) के दूसरे उम्मीदवार और एनसीपी (SP) समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल को भी जीत के लिए अन्य पार्टी के विधायकों पर निर्भर रहना होगा।

अगर विधान परिषद चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग होती है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा उद्धव ठाकरे और एनसीपी (SP) समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल को होगा।

Check Also

KGMU केस में एसटीएफ की जांच तेज: जाकिर नाईक से जुड़े दो डॉक्टरों के संपर्क की पड़ताल, कई पहलुओं की जांच जारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सामने आए कथित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *