Friday , November 6 2026
Breaking News

मुरली सेवा संस्थान ( स्वरांजलि संस्कृति संस्थान) द्वारा एक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुरली सेवा संस्थान ( स्वरांजलि संस्कृति संस्थान) द्वारा एक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुरली सेवा संस्थान की संस्थापिका पद्ममिनी सिंह जी ने डेढ़ सौ महिलाओं को जोड़कर एक छोटा सा गृह उद्योग स्थापित किया है जिसमें वे गरीब महिलाओं को उनके द्वारा ही निर्मित वस्तुओं की बिक्री कर उस धन से गरीब महिलाओं की मदद करती हैं। स्वरांजलि संस्कृति संस्थान की सचिव अंजलि सिंह जी ने कहा कि आगे भी हमारी संस्था इसी तरह के रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी और गुणी कलाकारों की सुंदर सुंदर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को आनंदित करती रहेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य हमारी लोक संस्कृति परंपरा को जीवित रखना और आगे की पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में हर उम्र के लोग शामिल हो , सकते हैं और अपनी पसंद के लोकगीत, भजन आदि गा सकते हैं। कार्यक्रम मंदिर परिसर रिजर्व पुलिस लाइन के प्रांगण में आयोजित हुआ। मुख्य कलाकार लोकगायिका प्रीति लाल जी ने अपने सुंदर, सुमधुर गीतों से सबका मनोरंजन किया और साथ ही सभी लोकगायिका बहनों ने अपनी सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदरणीय विमल पंत जी वरिष्ठ लोकगायिका ( कुमायूंनी कोकिला) रहीं और विशिष्ट अतिथि आदरणीय पद्मा गिडवानी जी ने अपने आशीर्वचनों से लोककलाकारों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में आशियाना से रचना चतुर्वेदी जी ( गौरी ज्योतिष केंद्र), नीलू त्रिवेदी जी ( समाज सेविका) शामिल हुयीं। अपर्णा सिंह, सुमन शर्मा,पूनम कनवल, कविता जी, सुषमा प्रकाश, रीता रस्तोगी, आभा जी, शशि सिंह, मंजु श्रीवास्तव, रश्मि उपाध्याय ने अपनी सुंदर सुंदर प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

संस्थान की संस्थापिका पद्ममिनी सिंह जी और अंजलि सिंह ने बताया कि आगे भी ये संस्था ऐसे ही गीत, संगीत के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में आदरणीय रेखा बाजपेयी ( डी० जी ० पी० ) रिजर्व पुलिस लाइन और शालिनी शाही जी का पूर्ण सहयोग रहा।

और ये भी पढ़े:https://www.satyamorcha.com/hema-malini-worshiped-yamuna-before-nomination-in-mathura/

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *