Wednesday , November 4 2026
Breaking News

उत्तर प्रदेश की सियासत में नया मोड़, पल्लवी ने बनाया नया गठबंधन,ओवैसी की पार्टी से मिलाया हाथ,35 सीटो पर लड़ेंगे मिलकर लोकसभा चुनाव

चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति ने एक नई करवट ली है, पल्लवी पटेल ने अखिलेश का साथ छोड़कर एमआईएम चीफ असद्दुदीन ओवैसी के साथ मिलकर एक नया गठबंधन तैयार कर लिया है और यूपी की 35 सीटो पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल कमेरा वादी की नेता पल्लवी पटेल ने अब यूपी में नया गठबंधन तैयार कर लिया है और यूपी में असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम के साथ हाथ मिला लिया है, और सूत्रों की माने तो दोनो ही पार्टी साथ में मिलकर यूपी की 35 सीटो पर चुनाव लड़ सकते हैं

आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी की सहयोगी पार्टी रही पल्लवी पटेल ने अब अखिलेश यादव के पीडीए के मुकाबले पीडीएम यानी पिछड़े दलित और मुस्लिम को एक साथ एक मंच पर लाने की कोशिश की है और उत्तर प्रदेश में शांत रहे ओवैसी के साथ हाथ मिला लिया है

समाजवादी पार्टी के साथ 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली पल्लवी पटेल ने अब अपना एक नया समीकरण सेट कर अलग गठबंधन बना लिया है, और ओवैसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हो सकता है

अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच कैसे हुई दूरी

अखिलेश के साथ 2022 में चुनाव लड़ने वाली पल्लवी पटेल के बीच राज्यसभा चुनाव से ही मनमुटाव देखने को मिला और दूरी तब बढ़ गई जब 20मार्च को बिना अखिलेश यादव को बताए पल्लवी पटेल ने यूपी की तीन लोकसभा सीटो पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया और जब समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नही मिला तो पल्लवी पटेल ने नए समीकरण की तलाश में जुट गई, और पल्लवी पटेल ने अखिलेश का साथ छोड़कर यूपी में नया विकल्प बनाकर गठबंधन तैयार कर लिया, और अब पल्लवी पटेल ने हैदराबाद के सांसद ओवैसी के साथ मिलकर गठबंधन बना लिया

और ये भी पढ़े:https://www.satyamorcha.com/retired-jal-nigam-officer-murdered-in-broad-daylight-in-lucknow-body-found-naked/

Check Also

दिवाली पर अयोध्या जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें: होटल का किराया, यात्रा का खर्च और रामलला के दर्शन की पूरी तैयारी

दिवाली के मौके पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *