लखनऊ। (Yogi Cabinet) रामलला दर्शन को जा रहे यूपी मंत्रिमंडल के विधायकों का अयोध्या जिले की सीमा अशरफपुर गंगरेला पर भव्य स्वागत किया गया। रुदौली ब्लॉक प्रमुख रामचंद्र यादव की अगुवाई में रुदौली क्षेत्र की जनता भारी संख्या में सुबह से सीमा पर पहुंच गई। जहां रोड के किनारे किनारे लोग फूल का झोला लेकर खड़े हुए थे। (Yogi Cabinet) सीमा के प्रवेश द्वार पर चार बुलडोजर खड़ा था। जिस पर सवार होकर लोग विधायक दल के काफिले पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। बताते चले यूपी मंत्रिमंडल के विधायक मंत्री रविवार को रामनगरी स्थित भव्य दिव्य राम मंदिर दर्शन को जा रहे थे। (Yogi Cabinet)
ये भी पढ़ें- योगी की कैबिनेट ने किये रामलला के दर्शन
ये विधायक दल सतीश महाजन की अगुवाई दस बसों पर सवार होकर प्रदेश राजधानी से निकलकर पूर्वाहन लगभग 11 बजे अयोध्या जिले के प्रवेश द्वार पर पहुंचा। जहां पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में रुदौली की जनता ने विधायक दल का भव्य स्वागत किया।विधायकों के वाहनों पर लोग पुष्प वर्षा करते रहे। वाहनों पर सवार विधायक मंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकारते रहे। जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया। लंबी कतार में खड़ी स्वयं सहायता समूह की करीब 500 महिलाओं ने भी पुष्प वर्षा कर यूपी के विधायकों का स्वगत किया। इस दौरान लोक कला के कलाकरों द्वारा अलग अलग विधा से लोक नृत्य का सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। इस दौराम मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता क्षेत्र के लगभग 100 प्रधान स्कूली बच्चे आदि लोग स्वागत करते नजर आए।
ये भी पढ़ें- पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रविवार को रामलला के दर्शन किये। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहे। सीएम योगी राजकीय विमान से अयोध्या पहुंचे। मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से यहां पहुंचे। सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी गए। प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम योगी दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। सीएम के आने से पहले सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री व विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच गए थे। यहां एक घंटे की अवधि में सभी को दर्शन कराया गया।
दोपहर 12:30 बजे मंत्री व विधायकों का दल रामजन्मभूमि पहुंचा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहे। सीएम भी एयरपोर्ट से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां से वह अपनी कैबिनेट के सहयोगियों व विधायकों के साथ राम मंदिर गए। रामलला के दर्शन के बाद सभी विशिष्ट मेहमानों को परिसर में ही लंच कराया गया। इसमें भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। परिवहन निगम की ओर से दस सुपर लग्जरी पवन हंस बसों को तैयार कर लिया गया था। बसों का भौतिक निरीक्षण अफसरों ने किया है। बसों को फूलों से सजाया गया है। भगवान राम के ध्वज व स्टिकर लगाए गए। विधानसभा के सामने से रविवार सुबह 8:30 बजे बस विधायकों को लेकर अयोध्या रवाना हुई।
इसके पहले शनिवार को 10 सुपर लग्जरी पवन हंस बसों को क्षेत्रीय कार्यशाला में दुरुस्त किया गया। उनकी साफ सफाई की गई। बसों को गुलाब और गेंदे के साथ ही टेसू के फूलों से भी सजाया गया। जिन सीटों पर माननीय बैठेंगे उन सीटों के ऊपर भी खुशबू फैलाने के लिए फूल लगाए गए हैं। साफ सुथरे पर्दे लगाए गए हैं। नए कारपेट बिछाए गए हैं। बसों में भगवान राम के ध्वज और राम मंदिर के स्टीकर लगाए गए। इन पवन हंस बसों में भी रामधुन की व्यवस्था की गई है। सभी माननीय राम की नगरी अयोध्या जाते समय राम के भजनों का लुत्फ मिलेगा, जिससे भक्तिमय माहौल पैदा होगा। माननीयों को बस के अंदर परिवहन निगम की यात्रा दर्पण, एक डायरी और कैलेंडर का फोल्डर उपलब्ध कराया गया। पीने के लिए पानी भी साथ में रहा।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi