Sunday , December 14 2025
Pawan Bhai Gupta Jayant Chaudhary
Pawan Bhai Gupta Jayant Chaudhary UP News

UP News : जयंत चौधरी का एनडीए में स्वागत, आरपीआई ने मेरठ रैली में की थी अपील

लखनऊ। (UP News) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की। चौधरी चरण सिंह आजीवन किसानों  के कल्याण के लिए समर्पित रहे। उन्होंने किसानों के जीवन में व्यापक बदलाव के लिए सदैव संघर्ष किया। (UP News) ये बात आरपीआई के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कही। (UP News) पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के जनमानस के अंतर्मन को समझते हैं और जन आकांक्षाओं को सदैव पूरा करते हैं इसलिए आज वह देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि आरपीआई की 1 अक्टूबर 2023 को मेरठ में हुई जन अधिकार रैली में उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को एनडीए गठबंधन में शामिल होने की अपील की थी। पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की एकता, अखण्डता को मजबूत करने का काम कर रही है। किसानों, शोषितों, वंचितों के कल्याण की दिशा में अद्भुद काम हो रहा है। इसलिए एनडीए के साथ आकर देश को मजबूत करें। (UP News)
बता दें कि मोदी सरकार द्वारा किसानों के मसीहा कहे जाने वाले एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर उनके अनुयायियों ने इस उपलक्ष में कई जगहों मिठाई बांटकर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना देश के किसानों का सम्मान है। सरकार की इस घोषणा को देर से उठाया गया सही कदम बताया जा रहा है। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों को राजनीतिक का पाठ सिखा गए थे। जब चौधरी चरण सिंह मुख्यमंत्री और गृहमंत्री व प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने किसानों और पिछड़ों के बहुत काम किए। उनके करीबी कहते हैं कि चौधरी साहब जब दिल्ली पहुंचे तो किसानों ने भी दिल्ली जाना शुरू कर दिया था। बड़े चौधरी का जादू किसानों के सिर पर चढ़कर बोलता था। (UP News)

वैसे तो चौधरी साहब से जुड़े कई प्रासंगिक है। चौधरी साहब की सभाओं के लिए कार्यकर्ताओं को भारी प्रचार की जरूरत नहीं होती थी। बस उनके नाम सुनकर किसानों की भारी भीड़ जुट जाती थी। उनका राजनीतिक जीवन सादगी वाला ही रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के साथ राजनीति की शुरुआत करने वाले रालोद के पूर्व विधायक चौधरी सुखबीर सिंह ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजे जाने पर कहा उन्हें आज अपार खुशी हो रही है। चौधरी साहब को भारत रत्न मिलना हर किसान के लिए बड़ी बात है। (UP News)

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ही सबसे के थे, जो किसानों को राजनीति का पाठ सिखा गए। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने विधायक से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के गृहमंत्री और बाद में देश के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए किसानों, पिछड़ों समेत सभी वर्गों के लिए खूब कार्य किए। किसानों के लिए उनके द्वार हमेशा खुले रहते थें। किसान अपनी समस्याओं को लेकर दिल्ली सीधे चले जाते थें। पूर्व विधायक सुखवीर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान भी चौधरी चरण सिंह की प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली रही। पूर्व विधायक स्वर्गीय रामपाल सिंह के पुत्र डॉ. बीरबल सिंह बताते है कि चौधरी चरण सिंह का जादू किसानों पर छाया रहता था। वर्ष 1969 के विधानसभा के चुनाव में जिले में सात सीट होती थी। चौधरी साहब की भारतीय क्रांति दल ने पांच सीट जीती थी। बताया कि चौधरी साहब का बिजनौर जनपद से बड़ा लगाव रहा है। उन्होंने किसानों के अधिकारों व सभी वर्गों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया हैं। (UP News)

Check Also

स्मार्ट मीटर को लेकर ऊर्जा मंत्री की संवेदनशील पहल नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने दिए स्पष्ट निर्देश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने बताया कि विद्युत वितरण व्यवस्था को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *