लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (UP Diwas) पर आधुनिक यूपी की उपलधियाँ गिनाईं। यूपी का स्थापना दिवस 24 से 26 जनवरी तक पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को लखनऊ में समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्रबिंदु बन रहा है।
प्रदेश दुनिया में विशेष स्थान बना रहा है। उन्होंने कहा कि 1937 से 1950 तक उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के रूप में नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसके बाद भी प्रदेश को प्रश्नवाचक के रूप में देखा जाता रहा। (UP Diwas)
यह भी पढ़ें- अलीगंज के शिव चौराहे पर भव्य ‘राम मंदिर मॉडल’ बना आस्था का केन्द्र
प्रदेश में सारी खूबियां होने के बावजूद पहचान का संकट था। पूर्व राज्यपाल रामनाईक ने कहा था कि हर राज्य का स्थापना दिवस होता है। यूपी का भी मनाया जाना चाहिए। 24 जनवरी 2018 को प्रदेश का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। आज हम सातवां स्थापना दिवस मना रहे हैं। यह विशेष है क्योंकि भगवान राम 500 साल बाद अपनी नगरी में विराजमान हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश का स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को (UP Diwas) आगे बढ़ाने का माध्यम बन गया है।
यह भी पढ़ें- सावधान! AI voice generator से अवाज बदलकर लूट रहे जालसाज
यूपी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा। (UP Diwas)
पीएम मोदी के ट्वीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया भी दी. उन्होंने कहा कि आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार प्रधानमंत्रीआपकी शुभेच्छाओं और मार्गदर्शन का ही सुफल है कि ‘नया उत्तर प्रदेश’, देश में सेवा, सुरक्षा, सुशासन व विकास का मानक बन गया है. आपके नेतृत्व में हम प्रदेश में ‘रामराज’ की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं.
यह भी पढ़ें- सावधान! AI voice generator से अवाज बदलकर लूट रहे जालसाज
सीएम ने एक अन्य पोस्ट में कहा- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की चरण रज से पावन हुई भक्ति, शक्ति और संस्कृति की धरा उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित निवासियों को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ की हार्दिक बधाई! आइए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों.
राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि अधिक आबादी वाला यह राज्य भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के कौशलयुक्त, परिश्रमी और निष्ठावान लोगों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं। मुझे विश्वास है कि यह राज्य और यहां के निवासी सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगे।
यह भी पढ़ें- सावधान! AI voice generator से अवाज बदलकर लूट रहे जालसाज
राजनाथ सिंह ने दी बधाई
यूपी के स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रदेशवासियों को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर प्रदेश के सभी भाइयों एवं बहनों को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की पावन धरती, यह प्रदेश असीम संभावनाओं और ऊर्जा से भरा हुआ है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ चुका है। हमारा यह प्रदेश और अधिक विकसित, समृद्ध और खुशहाल हो, यही मैं कामना करता हूँ।
यह भी पढ़ें- सावधान! AI voice generator से अवाज बदलकर लूट रहे जालसाज
अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब उत्तर प्रदेश के लिए आज 24 जनवरी का दिन गौरव का है. आज यूपी दिवस 75वां स्थापना दिवस मना रहा है. 1950 के पहले उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था. दरअसल, 1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान संयुक्त प्रांत आगरा और अवध के तौर पर स्थापित किया गया था. ब्रिटिश काल में इसे यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था. लेकिन 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया. फिर संक्षिप्त में इसका नाम यूपी हो गया. यूपी दिवस मनाने की शुरुआत 2017 में शुरू हुई.
यह भी पढ़ें- सावधान! AI voice generator से अवाज बदलकर लूट रहे जालसाज