Saturday , November 7 2026
Breaking News

नए साल के आगाज के लिए उत्तराखंड हुआ तैयार, पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी

नए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड तैयार है। शुक्रवार से ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। वहीं, मसूरी-नैनीताल और औली के होटल भी 80 फीसदी तक फुल हो गए हैं।

पर्यटक की उमड़ती भीड़ को देखते हुए मसूरी के साथ ही देहरादून में कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। दून पुलिस ने शुक्रवार को सुबह से शाम तक करीब 5000 वाहनों को अस्थायी बाईपास से मसूरी भेजा। रातभर पुलिस इस बाईपास पर मौजूद रही।

एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया कि नए साल पर मसूरी और देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आशारोड़ी से मसूरी तक यातायात का डायवर्जन प्लान बनाया गया है।

आईएसबीटी फ्लाईओवार के नीचे दिशा सूचक चिन्ह लगाए गए हैं। दूसरा चिन्ह वीर सावारकर चौक पर लगाया गया है। ऐसा ही एक फ्लैक्स सेंट ज्यूट्स चौक और कमला पैलेस सिग्नल पर लगाया गया है। साथ ही हर चौक चौराहे पर पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।

Check Also

मिशन यूपी-2027: पदयात्राओं के बाद गांव-गांव और घर-घर दस्तक देंगे भाजपा-संघ के कार्यकर्ता, बूथ पर बनेगा साझा मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज ...