Saturday , August 29 2026

सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: RMLIMS में भर्ती, मोटी सैलरी के साथ कई पद खाली

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान यानी RMLIMS में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका है। संस्थान ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए 74 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें ग्रुप बी, सी और डी के पद शामिल हैं।

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT के जरिए किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार RMLIMS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

भर्ती में प्रोग्रामर, मेडिकल फिजिसिस्ट, रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर, हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II, स्टेनोग्राफर और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है। कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन, जबकि हॉस्पिटल अटेंडेंट पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क 1,180 रुपये है। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 708 रुपये है, जबकि दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क माफ है।

चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा होगी। स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक अंतिम चयन में नहीं जोड़े जाएंगे। मुख्य CBT में पद से संबंधित विषय के 60 अंक, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और गणितीय योग्यता के 10-10 अंक होंगे। यानी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

कुछ पदों, खासकर स्टेनोग्राफर, के लिए मुख्य परीक्षा के बाद कौशल परीक्षा भी होगी। इसमें स्टेनोग्राफी और टाइपिंग की जांच की जाएगी और इसके अंक अंतिम चयन में शामिल नहीं किए जाएंगे।

वेतन भी पद के अनुसार अलग-अलग होगा। लेवल-1 के पदों पर शुरुआती मूल वेतन 18,000 रुपये, लेवल-4 पर 25,500 रुपये, लेवल-5 पर 29,200 रुपये और लेवल-10 पर 56,100 रुपये होगा। लेवल-10 में वेतनमान 56,100 से 1,77,500 रुपये तक है।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की अधिसूचना, पात्रता, पदों की संख्या और अन्य जरूरी शर्तें जरूर जांच लें। आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा और फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी होगा।

Check Also

रेलवे भर्ती में बड़ा अपडेट: आरआरबी एनटीपीसी स्नातक CBT-2 का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रक्रिया

रेलवे भर्ती में बड़ा अपडेट: 87 हजार अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, RRB NTPC Graduate CBT-2 ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *