Monday , September 14 2026

चंपत राय ने बयां किया दर्द: चार महीने तक झेला मुश्किल दौर, बोले- प्रभु श्रीराम ने दिलाया न्याय

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय शनिवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्ध पीठ नृसिंह मठ में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर अपने ऊपर आए मुश्किल दौर का जिक्र किया।

चंपत राय ने कहा कि अनावश्यक बातों और आरोपों के कारण वह करीब चार महीने तक परेशान रहे। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो महीने तक घर से बाहर नहीं निकले। करीब एक महीने तक श्रीराम मंदिर भी नहीं गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे समय वह प्रभु श्रीराम का स्मरण करते रहे और अंततः उन्हें न्याय मिला।

नृसिंह मठ में किया दर्शन-पूजन

आध्यात्मिक लाभ के लिए काशी पहुंचे चंपत राय ने सिद्ध पीठ नृसिंह मठ में योगीराज स्वामी नरसिंह भारती महाराज की जीवित समाधि का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्री कोलाहल नृसिंह भगवान, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में पूजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा, श्री त्रिकोटेश्वर महादेव और संत ज्ञानेश्वर महाराज का भी पूजन किया। इसके अलावा मां गंगा के दर्शन किए और काशी की गलियों में भ्रमण किया।

चार महीने तक किया धार्मिक पाठ

नृसिंह मठ के प्रभारी विजय चौधरी के मुताबिक, चंपत राय ने इस दौरान अपनी मानसिक पीड़ा और दुख साझा किया। उन्होंने बताया कि आरोपों के कारण वह काफी परेशान थे और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। करीब चार महीने तक उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता, श्रीरामचरितमानस और रामायण का पाठ किया।

चंपत राय ने वैदिक आचार्यों से भी मुलाकात की और उनका हाल जाना। काशी प्रवास के दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के साथ शहर की गलियों में घूमकर समय बिताया।

Check Also

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चार्जशीट तैयार, जल्द अदालत में दाखिल करने की तैयारी

राम मंदिर के चढ़ावे की रकम चोरी के मामले में पुलिस की विवेचना निर्णायक दौर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *