यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी को लखनऊ में नया ठिकाना मिल गया है। वह मंत्री आवास में रहेंगे। अब ऐसे बंगले में रहेंगे, जो कभी सपा का यूथ कार्यालय हुआ करता था। पंकज चौधरी लखनऊ में ए-6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित बंगले में रहेंगे।
वह नवरात्र में नए घर में शिफ्ट होंगे। यह घर करीब एक बीघा में फैला है। इसके पीछे एक बड़ा हॉल बना है। अभी तक यह बंगला यूपी सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के लिए आवंटित था।
कपिलदेव अब विभूतिखंड स्थित मंत्री आवास में 25 नंबर बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि पंकज चौधरी ने इससे पहले 3 अन्य बंगले भी देखे थे, लेकिन उन्हें यह बंगला सबसे ज्यादा पसंद आया। इस बंगले के बगल में ही सपा नेता शिवपाल यादव का ऑफिस है।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi