जौनपुर में सुजानगंज क्षेत्र के कुरांवा गांव में रविवार की सुबह विद्युत एचटी तार की चपेट में आने से डीसीएम आग का गोला बन गई। इसमें चालक की बुरी तरह से जलने से मौत हो गई। वाराणसी के फूलपुर निवासी ट्रक चालक कलाम मुर्गी शाला में चारा पहुंचाने का काम करता था। रविवार को सुबह वह जगह-जगह चारा पहुंचाकर वापस आ रहा था। कुरांवा गांव में जैसे ही वह पहुंचा बिजली का तार नीचे था, जिससे डीसीएम में कहीं स्पर्श कर लिया जिससे बिजली पूरे ट्रक में उतर गई और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जितने में चालक कुछ समझ पाता उतने में आग विकराल रूप धारण कर ली।
जब तक लोग पहुंचते तब तक ड्राइवर जल चुका था। उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के बचे हुए शव को निकालकर थाने वापस लाई। थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi